National And International Days In August 2026: अगस्त साल का आठवां महीना है। यह महीना अपने साथ कई जश्न लेकर (National And International Days In August) आता है। इस महीने की शुरुआत होते ही त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और महत्वपूर्ण दिवसों की लंबी श्रृंखला शुरू हो जाती है। कहीं रक्षाबंधन का पावन बंधन देखने को मिलता है तो कहीं स्वतंत्रता दिवस का जोश पूरे देश को तिरंगे के रंग में रंग देता है। इसके अलावा कई धार्मिक, सांस्कृतिक और अंतरराष्ट्रीय दिवस भी इसी महीने मनाए जाते हैं। यही कारण है कि अगस्त माह को बेहद खास माना जाता है। ऐसे में यहां आप अगस्त 2026 में नेशनल और इंटरनेशनल डे के बारे में जान सकते हैं।
National And International Days In August 2026: अगस्त महीने में नेशनल और इंटरनेशनल डे यहां देखें
August National And Intarnational Days 2026
- 1 अगस्त - नेशनल माउंटेन क्लाइंबिंग डे (National Mountain Climbing Day)
- 2 अगस्त - फ्रैंडशिप डे (Friendship Day)
- 4 अगस्त - यूएस कोस्ट गार्ड डे (US Coast Guard Day)
- 6 अगस्त - हिरोशिमा डे (Hirosima Day)
- 7 अगस्त - नेशनल हैंडलूम डे (National Handloom Day)
- 8 अगस्त - क्विट इंडिया मूवमेंट डे (Quit India Movement Day)
- 12 अगस्त - इंटरनेशन यूथ डे, वर्ल्ड एलिफैंट डे (International Youth Day, World Elephant Day)
- 14 अगस्त - पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day (Youm-e-Azadi)
- 15 अगस्त 2026 - भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day in India)
- 16 अगस्त - पारसी न्यू ईयर (Parsi New Year)
- 17 अगस्त - इंडोनेशिया इंडिपेंडेंस डे (Indonesian Independence Day)
- 19 अगस्त - वर्ल्ड फोटोग्राफी डे (World Photography Day)
- 20 अगस्त - सद्भावना दिवस (Sadbhavna Diwas)
- 28 अगस्त - रक्षाबंधन (Rakshabandhan)
- 29 अगस्त - नेशनल स्पोर्ट्स डे (National Sports Day)
Rakshabandhan 2026 Date, Kab Hai: रक्षाबंधन कब है
बता दें रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। यह लोकप्रिय हिंदू त्योहार मुख्य रूप से भारत में भाई-बहन के पवित्र बंधन के सम्मान में मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों के हाथों पर धागे बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की जीवन भर रक्षा करने का वादा करते हैं।
