Assam HSLC Compartment Result 2026: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) द्वारा आज एचएसएलसी कंपार्टमेंटल परीक्षा (10th Compartment Exam) के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा मंगलवार, 23 जून 2026 को सुबह 11 बजे कर दी गई है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जारी किया गया, जिसे अब छात्र आसानी से नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
Assam HSLC Compartment Result 2026
कैसे करें असम 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 चेक?
स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए एचएसएलसी कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 असम लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4 - आपका असम बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - भविष्य के लिए अपने एचएसएलसी कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 SEBA को डाउनलोड और सेव करना न भूलें।
छात्रों बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट को ध्यान से चेक करें। इसमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत अपने संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें और इसमें सुधार करवाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE 12th Revaluation Result: री-इवैल्युएशन में हुआ कमाल, रांची की अवनी को मिले 500 में से 500 अंक, रचा इतिहास
SMS से चेक कर पाएंगे रिजल्ट
बता दें कि छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। एयरटेल के कस्टमर अपने फोन से AS10 रोल नंबर टाइप करके इसे 5207011 पर भेज दें। बीएसएनएल उपभोक्ता SEBA18 रोल नंबर टाइप कर 57766 पर सेंड करें और आइडिया/ जियो/ वोडाफोन कस्टमर मोबाइल से AS10 रोल नंबर टाइप करें और इसे 58888111 पर भेज दें। कुछ ही देर में छात्रों को उनका रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
