Assam HS 12th Result OUT : असम बोर्ड ने ahsec.assam.gov.in पर जारी किया 12वीं का रिजल्ट, देखें चेक करने का आसान तरीका

Assam Board 12th result: असम HS 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। ahsec.assam.gov.in पर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। वेबसाइट पर ट्रैफिक होने की वजह से समस्या आ रही है। ऐसे में छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Assam HS 12th Result Declared: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने 28 अप्रैल 2026 को असम HS रिजल्ट 2026 घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने हायर सेकेंडरी परीक्षा दी है, वे AHSEC की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट results.ahsecregistration.in और digilocker.gov.in पर भी देखा जा सकता है। लाखों छात्र अभी आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Digilocker, SMS और मोबाइल ऐप सर्विस के जरिये भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Assam HS 12th Result Declared

Assam HS 12th Result Declared

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल्स

नतीजे देखने और मार्कशीट पाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई और 16 मार्च, 2026 को खत्म हुई। कक्षा 12 की परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

End of Feed