Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी का रिजल्ट, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 01:51 PM IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date And Time: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) 15 जून तक एसएससी यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों की आंसर शीट को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है...

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी का रिजल्ट, यहां करें चेक

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) 15 जून तक एसएससी यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों की आंसर शीट को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है।  छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें महाराष्ट्र बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने के बाद अंकों को मॉडरेट करता है, इसके बाद प्रत्येक उत्तर पुस्तिका को सिस्टम में अपलोड कर बारकोड की जांच की जाती है। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से 18 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 16 लाखों से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे स्टेप बाय स्टेप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 - ऐसे करें चेक

- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर MSBSHSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- लॉगिन होते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक अनिवार्य

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 35 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। पिछले साल 2021 के पासिंग परसेंटेज की बात करें तो 99.95 फीसदी बच्चे पास थे। इस वर्ष भी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट बेहतर देखने को मिलेगा।

End of Article