Assam SLRC Result 2022: आज जारी होंगे असम सीधी भर्ती ग्रेड 3 और ग्रेड 4 परिणाम? sebaonline.org पर रखें कड़ी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 04:38 PM IST

Assam Direct Recruitment Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम SEBA ग्रेड III और IV पदों के लिए असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 आज 18 सितंबर 2022 की घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होने की डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

Assam SLRC Result 2022: आज जारी होंगे असम सीधी भर्ती ग्रेड 3 और ग्रेड 4 परिणाम? sebaonline.org पर रखें कड़ी नजर

Assam Direct Recruitment Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम SEBA आज 18 सितंबर 2022 को ग्रेड III और IV पदों के लिए असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार उम्मीदवारों का परीक्षा को लेकर इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। हालांकि परिणाम जारी करने की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं की गई है।

बता दें कि असम बोर्ड ने परीक्षा 21 अगस्त, 2022 से अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई थी। सभी को याद दिलाया जाता है कि दोनों पदों के लिए अलग-अलग परिणाम जारी होने की भी संभावना है। असम एसएलआरसी ग्रेड 3 और ग्रेड 4 परिणाम 2022 की जांच करने का तरीका नीचे इस आर्टिकल नजर बताया गया है। 

How to Check Assam Direct Recruitment 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- sebaonline.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, ‘असम एसएलआरसी ग्रेड 3 और ग्रेड 4 परिणाम 2022’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें। 
  • अपना असम ग्रेड 3 और 4 परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने असम डायरेक्ट भर्ती के एडमिट कार्ड संभाल कर रखें क्योंकि एक बार ये ग्रेड 3 और 4 के परिणाम घोषित हो जाने के बाद, स्कोर डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर दिए गए लॉगिन क्रेडिएंशल्स मार्क्स चेक करने में मदद करेगा।

असम डायरेक्ट भर्ती आयोग ने कुल 26,442 रिक्तियों के लिए ग्रेड 3 और 4 भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें से ग्रेड 3 पदों के लिए कुल 13,300 रिक्तियां और ग्रेड 4 पदों के लिए कुल 13,341 रिक्तियां है। बता दें कि रिपोर्टों के अनुसार, चार लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

End of Article