AP Inter Result 2025: कल इस समय जारी होगा एपी इंटर रिजल्ट, इस वेबसाइट पर चेक करें मार्क्स

AP Inter Result 2025: एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 12 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in और resultsbie.ap.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंटस रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

AP Inter Result 2025: एपी इंटर परीक्षा में स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in और resultsbie.ap.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एपी इंटर रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

AP Inter Result 2025

AP Inter Result 2025

AP Inter Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

End of Feed