AP EAMCET 2026 result: एपी ईएएमसीईटी रिजल्ट 2026, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

AP EAMCET 2026 result OUT today: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी (AP EAMCET/EAPCET) 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है।

AP EAMCET 2026 result OUT today: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी (AP EAMCET/EAPCET) 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने मंगलवार, 30 जून को AP EAMCET 2026 का रिजल्ट जारी हो रहा है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, विषयवार अंक, कुल अंक, योग्यता की स्थिति और रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत APSCHE से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

AP EAMCET 2026 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

AP EAMCET 2026 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

इस वर्ष AP EAMCET परीक्षा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU), काकीनाडा ने 12 मई से 20 मई 2026 के बीच कराया था। परीक्षा इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण यानी काउंसलिंग जल्द शुरू होने की संभावना है।

End of Feed