AKTU ने जारी किया एकेडमिक ईयर 2026-27 में एडमिशन का नोटिफिकेशन, समर्थ पोर्टल से करना होगा आवेदन पूरा

AKTU के एकेडमिक ईयर 2026-27 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। प्रवेश की प्रक्रिया UP TAC के जरिए पूरी की जाएगी। आवेदन समर्थ पोर्टल से जल्द पूरे किए जाएंगे।

AKTU Admissions 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में एकेडमिक ईयर 2026-27 में बीटेक, एमटेक, बी. आर्ट, बीबीए, बीएमएस, बी फार्मा, बीसीए समेत विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बता दें कि इन कोर्स में प्रवेश उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसिल (UP TAC) के माध्यम से किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। समर्थ पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन की जानकारी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय द्वारा दी गई है।

AKTU

कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समर्थ पोर्टल uptac.samarth.edu.in से आवेदन की प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए 1 हजार रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उसके बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

End of Feed