AISSEE 2027 Registration Documents: देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों (Sainik Schools) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल (Sainik Schools Admission 2027) में कराना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आवेदन के दौरान आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ताकि आवेदन की प्रक्रिया में किसी एक दस्तावेज के कारण रुकावट न आए। आइए जानें कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है और कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
AISSEE 2027 Registration Documents (Photo - AI/Newsroom Verified)
आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
कक्षा 6वीं प्रवेश के समय छात्र की आयु 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 9वीं इस कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए और साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं पास होना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
1. छात्र का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
2. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
3. डिजिटल हस्ताक्षर
4. निवास प्रमाण पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
5. श्रेणी प्रमाण पत्र
6. पिछली क्लास की मार्कशीट
नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अपना श्रेणी प्रमाण पत्र चेक करें और उसकी वैधता जरूर देखें। जरूर होने पर उसे तुरंत रि-न्यू करवाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - बिहार में खाली बची मेडिकल सीटों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले NTA AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'AISSEE 2027 Registration' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - पहले अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से बुनियादी विवरण दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
स्टेप 5 - मांगे गए सभी जरूरी सभी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - अब, अपनी श्रेणी के आधार पर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 - फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Indian Coast Guard भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 365 पदों पर होगा चयन
कितना है आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, रक्षा और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तय किया गया है। जबकि एससी एवं एसटी वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये तय किया गया है।
