AIIMS CRE 5 Result 2026 Declared:ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने सामान्य भर्ती परीक्षा-5 यानी CRE-5 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट AIIMS की ऑफिशियल परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया गया है। जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है आगे का प्रोसीजर क्या है।
AIIMS CRE 5 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी
AIIMS CRE-5 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) मोड में 31 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए AIIMS और इसमें शामिल दूसरे केंद्रीय संस्थानों में ग्रुप B और ग्रुप C के नॉन-फैकल्टी पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। कुल 1,484 पद इस भर्ती के जरिए भरे जाएंगे।
अब आगे क्या होगा?
जिन उम्मीदवारों को रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें भर्ती के अगले चरण के लिए तैयार रहने की जरूरत है। जिन पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट जरूरी है, उनके लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
किन पदों के लिए आया है रिजल्ट?
AIIMS CRE-5 में कई अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये पद हैं:
- Personal Assistant/PA to Principal (S), Stenographer और Private Secretary
- Assistant Security Officer
- Junior Medical Record Officer (Receptionist)/Receptionist
- Junior Warden (Housekeepers), Warden और Hostel Warden
- Telephone Operator
- Social Security Officer, Manager Grade-II, Superintendent और Social Security Officer (Audit)
उम्मीदवारों को अपने पद के हिसाब से जारी किए गए रिजल्ट को चेक करना होगा।
AIIMS CRE 5 Result 2026 Steps to Check
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले AIIMS की ऑफिशियल परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर AIIMS CRE 5 Result 2026 से जुड़ा लिंक खोजें।
3. अपने पद से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
4. अगर लॉगिन डिटेल मांगी जाए तो अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
5. Submit बटन पर क्लिक करें।
6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देंगे।
7. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
CRE-5 एक कॉमन भर्ती परीक्षा है। इसके जरिए अलग-अलग AIIMS कैंपस और इसमें शामिल केंद्रीय सरकारी संस्थानों में कई नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
