AIBE 22 Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर ये 3 चीजें ले जाना जरूरी, जानें किन सामानों पर रोक

29 नवंबर 2026 को BCI पूरे देश में AIBE 22 आयोजित करने जा रहा है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अभी भी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 22 Exam 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं। AIBE 22 का एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हॉल टिकट का प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। साथ ही, परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर लिखी सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

AIBE 22 Exam 2026 document guidelines

AIBE 22 Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर ये 3 चीजें ले जाना जरूरी

परीक्षा पेन-एंड-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में होगी। हॉल टिकट पर अपना रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का नाम और रिपोर्टिंग टाइम जरूर देख लें। कोई गलती नजर आए तो तुरंत सही करवा लें। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले प्रिंटेड एडमिट कार्ड और सरकारी फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। पहचान पत्र पर लिखा नाम और डिटेल्स एडमिट कार्ड से पूरी तरह मिलने चाहिए। लिखने के लिए साधारण बॉलपॉइंट पेन ही ले जाएं।

AIBE 22 Exam 2026 Mode - किस मोड में होगी परीक्षा?

इस बार परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

क्या ले जाएं और क्या न ले जाएं

साथ ले जाने वाली चीजेंबिल्कुल न ले जाने वाली चीजें
प्रिंटेड एडमिट कार्डमोबाइल फोन
सरकारी फोटो पहचान पत्रस्मार्टवॉच
बॉल पॉइंट पेनकैलकुलेटर
अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
बैग या हैंडबैग

इन चीजों को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ अन्य सामान ले जाने पर रोक लगाई है। उम्मीदवार मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अपने साथ न ले जाएं। इसके अलावा बैग या हैंडबैग लेकर जाने से भी बचें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed