Agniveer Exam Date 2026 Out: इंडियन आर्मी ने घोषित की अग्निवीर लिखित परीक्षा डेट, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Agniveer Exam Date 2026 Out: भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Agniveer Exam Date 2026 Out: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। इस बीच भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए संभावित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ताकि भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार उसके अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें। इसके अनुसार अब परीक्षा केंद्रों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Agniveer Exam Date 2026 Out

इंडियन आर्मी ने घोषित की अग्निवीर लिखित परीक्षा डेट

क्या है अग्निवीर सीईई परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

इंडियन आर्मी में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए आयोजित वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए करीब 1 महीने का समय है। लेकिन फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। क्योंकि आवेदन के अंतिम दिन पर हैवी ट्रैफिक के कारण आपका यह मौका छूट भी सकता है।

End of Feed