AFCAT 2027 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, एयरफोर्स में ऑफिसर बनने के लिए 12 नवंबर से करें आवेदन

इंडियन एयर फोर्स ने AFCAT 01/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) में कमीशंड अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एयर फोर्स ने AFCAT 01/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) में कमीशंड अधिकारियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर के आधार पर भी उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

AFCAT Short Notice

AFCAT 2027 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

एयरफोर्स की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 की रात 11:30 बजे तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों के कोर्स की शुरुआत जनवरी 2028 में एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल से होगी।

End of Feed