एजुकेशन

AFCAT 1 2026: शुरू हो गए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण, जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

AFCAT 1 2026 Registration Begins: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। AFCAT 1 परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 22 जनवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। जानें पात्रता आयु व अन्य जरूरी बातें

AFCAT 1 2026 Registration begins

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण

AFCAT 1 2026 Registration Begins: बड़ी खबर! भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 17 नवंबर से AFCAT 1 2026 Exam के माध्यम से भारतीय वायु सेना में रिक्तियों के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा, जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

AFCAT 1 2026 Last Date to Apply

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 दिसंबर तक किया जा सकेगा। AFCAT 1 2026 भर्ती का उद्देश्य जनवरी 2027 के पाठ्यक्रम के लिए अधिकारियों की भर्ती करना है।

AFCAT 1 2026 Exam Date

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, AFCAT 1 Exam 31 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 22 जनवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

AFCAT 1 2026 Apply

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर “AFCAT 1 2026 Registration Link” पर क्लिक करें।

चरण 3: पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और एक लॉगिन आईडी बनाएं।

चरण 4: व्यक्तिगत, शैक्षिक और संचार संबंधी विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।

चरण 5: आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

चरण 6: निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

आयु सीमा, AFCAT 1 2026Age Limit

  • फ्लाइंग ब्रांच: 20-24 वर्ष
  • ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी): 20-26 वर्ष

शैक्षिक योग्यताएं, AFCAT 1 2026 Eligibility

ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी):

  • 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में न्यूनतम 4 वर्षीय स्नातक/ एकीकृत स्नातकोत्तर उपाधि

फ्लाइंग ब्रांच

  • किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक (न्यूनतम 3 वर्ष)
  • 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित का अध्ययन किया होना आवश्यक है
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक की उपाधि

तकनीकीशाखा

  • इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में 4 वर्षीय डिग्री योग्यता
  • या इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) / एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की एसोसिएट सदस्यता के सेक्शन ए और बी में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण

AFCAT 1 2026 Fee

परीक्षा का आवेदन शुल्क 550 रुपये है। उम्मीदवार 104 परीक्षा केंद्रों की सूची में से अधिकतम पांच पसंदीदा शहरों का चयन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

AFCAT 1 2026 में सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) साक्षात्कार और एक मेडिकल परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चार खंड होंगे, अर्थात सामान्य जागरूकता, मौखिक योग्यता (अंग्रेजी), संख्यात्मक योग्यता और तर्कशक्ति, साथ ही एक सैन्य योग्यता परीक्षा भी होगी। परीक्षा में 300 अंकों के 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें दो घंटे में पूरा करना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक होंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article