'Pardon My French' इंग्लिश फ्रेज का क्या है अर्थ? जानें इसकी उत्पत्ति, सही इस्तेमाल और मजेदार उदाहरण

अंग्रेजी भाषा में कई ऐसी इडियम होती है, जिसका शाब्दिक अर्थ उसके वास्तविक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है। इसी में से एक है इडियम है Pardon My French। आइए आपको आज इसके अर्थ, शुरुआत और इस्तेमाल के बारे में बताएं।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे मुहावरे (Idioms and Phrases) और कहावतें हैं, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके वास्तिवक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है। ऐसी ही एक बेहद दिलचस्प और लोकप्रिय अंग्रेजी प्रेज है—'Pardon My French'। अगर आपने कभी किसी अंग्रेजी फिल्म, वेब सीरीज या बातचीत में इस फ्रेज को सुना होगा, तो शायद आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि क्या इसका संबंध सीधे तौर पर फ्रांस या फ्रेंच भाषा से है? आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका फ्रांस की भाषा से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि इसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपनी बातचीत में किसी अनजाने या थोड़े आक्रामक (अभद्र/सख्त) शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए पहले ही माफी मांगना चाहता है। अगर आप भी एडवांस्ड इंग्लिश में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस शब्द का सही अर्थ क्या है और इसका इस्तेमाल किन स्थितियों में किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से -

Pardon My French in Paris

'Pardon My French' इंग्लिश फ्रेज का क्या है अर्थ? (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्या है 'Pardon My French' का शाब्दिक और वास्तविक अर्थ?

शाब्दिक रूप से इस वाक्य का मतलब होता है— "कृपया मेरी फ्रेंच भाषा के लिए मुझे माफ करें।" लेकिन वास्तविक जीवन में जब कोई व्यक्ति इसका प्रयोग करता है, तो उसका अर्थ यह होता है कि "मैं ऐसी भाषा या शब्द बोल रहा हूं जो शायद थोड़ा असभ्य, कड़क या गाली जैसा लग सकती है, इसलिए इसके लिए पहले से क्षमा प्रार्थी हूं।" यह एक तरह का सामाजिक शिष्टाचार है, जिसके जरिए वक्ता सामने वाले को यह संकेत देता है कि वह किसी गुस्से या आवेश में आकर थोड़े कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने जा रहा है।

End of Feed