Today School Closed: भारत के ज्यादातर राज्यो में ठंड ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे की घनी चादर ने आना-जाना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के ऐसे हालात को देखते हुए कई जगहों पर छुट्टी की घोषणा की गई है। शीतलहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। ऐसे में आज यानी 29 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या आज स्कूल बंद हैं या फिर खुले? (Today 29 December School closed) इस लेख में जानते हैं कि आज किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे और कहां पर खुले... Today School Closed update, 29 December School Closed or not, Kya aaj school band hain
29 December school holiday today school closed or not state wise school holiday list kya aaj school band hain ya khule
यूपी में आज स्कूल बंद हैं या खुले? UP School closed or not
सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश की। (UP School holiday today) राज्य के कई जिलों में सर्दी की छुट्टी का ऐलान किया गया है। यहां कल कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए राज्यभर में छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब 29 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों में 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की तैयारी की जा रही है। (Up School open or closed)
Bihar School holiday 29 December/ Jharkhand School Holiday News बिहार/झारखंड में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट
बिहार और झारखंड की बात करे तो यहां पर सर्दी का सितम जारी है। लगातार तापमान में गिरावट के चलते कई दिनों से राज्य के ज्यादातर स्कूल बंद चल रहे हैं। इस कड़ी में आज यानी 29 दिसंबर को भी कुछ स्कूल बंद रहेंगे। जिन जगहों में स्कूल खुले होंगे, वहां पर समय में बदलाव किया गया है।
राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट- Rajasthan School Closed
राजस्थान की बात करें तो यहां पर सर्दी की छुट्टी घोषित हो गई हैं। इस कड़ी में राज्य में 29 दिसंबर यानी आज स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान के अलावा दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर प्रदूषण के चलते GRAP 4 लागू किया गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर स्कूल या तो ऑनलाइन या फिर हाइब्रिड मोड पर चल रहे हैं। कई स्कूलों में तो शीतलहर के चलते छुट्टी घोषित कर दी गई है। ऐसे में आज स्कूल जाने से पहले बच्चे एक बार अपने स्कूल के खुले होने का पता कर लें।
Statewise School Closed news
केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की बात करें तो इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में ये स्कूल आज 29 दिसंबर को रोज की तरह ही संचालित किए जाएंगे।
इन सभी राज्यों में स्कूलों की छुट्टी को लेकर कई जगहों पर प्रशासन ने अपडेट जारी किया है मगर कई जिलों में अब भी छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन है। ऐसे में बच्चों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि आज एक बार बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उसके खुले होने का पता कर लें और साथ ही स्कूल की सही टाइमिंग की भी अच्छी तरह से जांच कर लें।
