History of the Day: कौन थे चौधरी चरण सिंह? PM बनने के 23 दिन बाद क्यों देना पड़ा था इस्तीफा? पढ़ें आज का रोचक इतिहास

भारत में एक ऐसे भी प्रधानमंत्री रहे हैं, जिनका कार्यकाल बेहद छोटा रहा। प्रधानमंत्री पद संभालने के सिर्फ 23 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इनका नाम है 'चौधरी चरण सिंह'। पढ़ें इनके बारे में रोचक फैक्ट

20 AUGUST ka Itihas, Chaudhary Charan Singh kaun the: भारतीय राजनीति के इतिहास में चौधरी चरण सिंह का नाम ऐसे नेता के तौर पर लिया जाता है, जिन्होंने अपना राजनीतिक जीवन किसानों और ग्रामीण भारत के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ाया। वे देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल बेहद छोटा रहा। प्रधानमंत्री पद संभालने के सिर्फ 23 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके पीछे भारतीय राजनीति में उस समय चल रही उठापटक और समर्थन वापस लेने का फैसला बड़ी वजह था।

Chaudhary Charan Singh Biography

कौन थे चौधरी चरण सिंह? PM बनने के 23 दिन बाद क्यों दिया था इस्तीफा (Image - ChatGPT)

बायोग्राफी (Chaudhary Charan Singh Biography)

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की और आजादी के आंदोलन में भी हिस्सा लिया। आजादी के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। वे मानते थे कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में किसानों की बड़ी भूमिका है। उत्तर प्रदेश में जमींदारी व्यवस्था खत्म करने और किसानों को जमीन से जुड़े अधिकार दिलाने के लिए उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

End of Feed