डायबिटीज को मधुमेह या शुगर की बीमारी भी कहा जाता है। इस स्वास्थ्य समस्या में खून में शर्करा यानी शुगर का स्तर लंबे समय तक ज्यादा रहता है। डायबिटीज की बीमारी में हमारा शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता या फिर पैंक्रियाज ग्लैंड सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है। भारत में ये बीमारी बड़े पैमाने पर है और देश को वर्ल्ड कैपिटल ऑफ डायबिटीज भी कहा जाता है। रोगी को प्यास बहुत लगती है और साथ ही इसमें बहुत पेशाब भी आता है। डायबिटीज से अक्सर दिल की बीमारी, स्ट्रोक आना, किडनी से जुड़ी जटिलताएं, पैरों में अल्सर, आंखों से संबंधी समस्याएं आदि होती हैं।