Delhi: शाहदरा में आग लगने से हड़कंप; समोसे के ठेले पर रखा सिलेंडर भभका, स्कूटी जलकर खाक

दिल्ली के शाहदरा में कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। एक समोसा विक्रेता की रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर भभक उठने से पूरा बाजार आग की चपेट में आ गया। घटना ने वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा कर दिया।

Delhi Shahdara Fire: दिल्ली के शाहदरा स्थित मशहूर कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में एक गंभीर हादसा हुआ। बताया गया है कि रोजाना की तरह समोसा बेचने वाला अपने रेहड़ी की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक उसके रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर आग की लपटों में भभक उठा। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही सेकंड में पूरा बाजार आग की चपेट में आ गया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि हल्के धुएं के बाद सिलेंडर लपटों के साथ अचानक भभक उठता है और 10–12 फीट तक आग की लपटें उठती हैं। सिलेंडर के पास खड़ा समोसा विक्रेता आग से झुलसने लगता है।इस दृश्य ने बाजार में मौजूद लोगों को फिल्मी एक्शन सीन जैसा डरावना अनुभव कराया।

End of Feed