इसी साल 15 नवंबर 2022 को लुधियाना में एनसीबी की चंडीगढ़ यूनिट ने संदीप सिंह से 20 किलो से ज्यादा हीरोइन बरामद की थी, इस तरह एनसीबी ने कई एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया, इस हीरोइन 2 लैब्स में प्रोसेस किया जा रहा था
30 किलो से ज्यादा हीरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए
इसी सिंडीकेट को चला रहे 2 अफगानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया।
ये सिंडीकेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चल था और भारत के कई राज्यों में फैला था, इस सिंडीकेट के 60 बैंक खातों को सीज किया गया
इसके बाद तब से अब तक हुई लगातार छापेमारी में 30 किलो से ज्यादा हीरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बड़ी मात्रा में बरामद हुए, इस मामले में संदीप सिंह समेत 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए।इसमें 2 अफगानी नागरिक है
इस गैंग का मास्टरमाइंड अक्षय छाबरा है,जो लुधियाना से इस सिंडिक्ट को चला रहा था,अक्षय के पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लिंक है वो कार्गो के जरिए हीरोइन मंगाता है, इस सिंडीकेट द्वारा खरीदी गई कुल 30 संपत्तियो की पहचान की गई है ,जिन्हें जब्त करने की करवाई की जा रही है
इस सिंडीकेट का जाल क्लबों और रेस्टोरेंट में फैला हुआ था ये सिंडीकेट शराब , घी और चावल के कारोबार में भी था, एनसीबी के उत्तरी रीजन के डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक ये एक बडा ऑपरेशन था जिसमें 3 महीने की मेहनत के बाद सभी आरोपी पकड़े गए।
अनुज मिश्रा की रिपोर्ट-
