अलीगढ़ में मिली एक और 'सोनम', प्रेमी को तमंचा देकर कराई पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पत्नी द्वारा पति की हत्या करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी को तमंचा देकर अपने ही पति की हत्या करा दी।

Aligarh Murder : यूपी के अलीगढ़ में एक पत्नी द्वारा पति की हत्या करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी को तमंचा देकर अपने ही पति की हत्या करा दी। हत्या करने के बाद प्रेमी तमंचा लेकर खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

crime

अलीगढ़ में पत्नी ने कराया पति का कत्ल - (सांकेतिक फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत )

जानाकारी के मुताबिक आरोपी महिला का अपने प्रेमी से करीब पिछले 8 साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। गांव वालों ने भी काफी समझाने की कोशिश की लेकिन महिला और प्रेमी मानने को तैयार नहीं हुए।

End of Feed