शर्मसार हुई मां-बाप की ममता! आईफोन खरीदने के लिए पति-पत्नी ने 8 महीने के बेटे को बेचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 09:15 PM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक घटना ने मां-बाप की ममता को शर्मसार कर दिया। एक दंपति ने आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बेटे को बेच दिया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक दंपति ने रील बनाने के लिए आईफोन खरीदने के वास्ते अपने 8 महीने के बेटे को कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कोलकाता के करीब पानीहाटी के गंगानगर इलाके की है। जिसमें मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहे पिता की तलाश जारी है।

phone, Son sale, 24 pargana news

आईफोन के लिए बेटे को बेचा (तस्वीर-Pixabay)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब स्थानीय लोगों ने हफ्तों तक दंपति के पास बच्चे को नहीं देखा और उन्हें शक हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। अधिकारी ने कहा कि हमने बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे पिता की तलाश की जा रही है। दंपति ने बच्चे को बेचकर रील बनाने के लिए आईफोन 14 खरीदा था।

End of Feed