राजा रघुवंशी हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद, किसने किया था पहला वार?

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार को बरामद कर लिया है। गौर हो कि राजा रघुवंशी पर पहले आरोपी विशाल ने हमला किया था और इस दौरान राजा ने खुद को बचाने की कोशिश की थी। इस हथियार को फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा गया है।

नई दिल्ली: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस को धारदार हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। सूत्रों के मुताबिक राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम देने के लिए पूर्वोत्तर के खास हथियार डाव से कई हमले किए गए थे। इस डाव को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा था। इस हथियार को यहां के स्थानीय भाषा में डाव कहते हैं।

raja raghuvansi

राजा रघुवंशी के कत्ल के लिए इस्तमाल हथियार बरामद

आकाश के कपड़े पर राजा की हत्या के दौरान राजा के शरीर के खून के निशान आकाश के कपड़े में लगे थे। पुलिस लंबे समय से उस हथियार की तलाश कर रही थी जिससे राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। यह हथियार यकीनन पुलिस के लिए हत्या की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सूत्रों के मुताबिक इसी हथियार से राजा पर कई वार किए गए थे और पहला वार आरोपी विशाल ने किया था।

End of Feed