Mumbai News: बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की ये तस्वीरें मुंबई से सटे अंबरनाथ से आई हैं जहां बैलों की दौड़ को लेकर कुछ लोगों ने शर्त लगाई थी लेकिन इसी दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते वहां गोलियां चलने लगीं। सामने आए Video में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे सफेद कमीज में एक शख्स आगे बढ़ रहा है और लगातार फायरिंग करता हुआ नज़र आ रहा है। ठीक उसी वक्त दूसरे ओर से भी गोलियां चलाई जा रही हैं। यानि गोली का जवाब गोली से ही दिया जा रहा है।
बैलों की दौड़ को लेकर जबरदस्त फायरिंग
मची भगदड़
वीडियो में दिख रहा है कि सफेद कमीज पहने शख्स के साथ की एक चेक वाली शर्ट पहने हुए आदमी भी है। उसके हाथ में भी पिस्टल है और मौका मिलते ही उसने भी फायरिंग कर दी। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई मौके पर भगदड़ मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस लगातार तहकीकात कर रही है।महाराष्ट्र के अंबरनाथ में सड़क पर अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग, मचा हड़कंप | एक मिनट एक खबर सेगमेंट में देखिए, अहम खब… t.co/PcDaJ1bGV9
— ANI (@ANI) Nov 14, 2022
