महिला को मार निकाला दिल, फिर आलू के साथ पकाकर परिवार को खिलाया; बाद में उन्हें भी मार डाला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 17, 2023, 07:18 PM IST

इस हत्याकांड के बाद आरोप को कोर्ट ने पांच बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शख्स एक आदतन अपराधी है और कई मामलों में जेल की सैर कर चुका है। इससे पहले उसे एक ड्रग्स केस में 20 साल की सजा हुई थी, जिसमें तीन साल बाद वो अधिकारियों की गलती से जेल से बाहर आ गया था।

अमेरिका में एक शख्स ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे जानकर आपको घिन आ जाएगी। शख्स ने जेल से बाहर आकर पहले एक महिला की हत्या की फिर उसका दिल निकाला और उसे आलू के साथ पकाकर अपने ही परिवार को खिला दिया।

crime

महिला की हत्या कर निकाला दिल (फोटो- Pixabay)

गलती से जेल से निकला

आरोपी लॉरेंस एक आदतन अपराधी है। कई बार जेल की हवा खा चुका है। इस बार वो अधिकारियों की गलती से जेल से बाहर निकल गया था। दरअसल ड्रग्स के एक मामले में लॉरेंस को 20 साल की सजा मिली थी, लेकिन तीन साल के अंदर ही वो जेल से बाहर आ गया।

End of Feed