मेरठ में रास्ते से नाबालिग को उठा किया गैंगरेप, खून से लथपथ छोड़ भागे आरोपी; पुलिस ने एक का किया एनकाउंटर

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मेरठ शहर के लोहियानगर इलाके में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। जिसके बाद आरोपी की तलाश में टीमें लगाईं गईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने मेरठ रेप कांड के आरोपी का किया एनकाउंटर
  • नाबालिग के साथ मेरठ में गैंगरेप
  • जानने वाले ने ही दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

मेरठ में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। नाबालिग के एक परिचित ने ही अपने दोस्तों के साथ रेप किया और फिर खून से लथपथ छोड़कर वहां से भाग गया। जिसके बाद परिजनों को लड़की बेहोश हालात में मिली। पुलिस को जब सूचना मिली तो उसने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed