चोरी का एक तरीका ऐसा भी...अखबार फेंको, उठाया तो ठीक नहीं तो डाल दो डाका

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 11:17 PM IST

Crime News: गाजियाबाद में चोरी का एक अनोखा तरीका सामने आया है। जहां चोर, चोरी के लिए अखबार का प्रयोग कर रहे हैं। चोरों की यह टेक्निक ऐसी है, जो हर बार हमेशा सफल ही रहती है। यही कारण है कि चोर इस तकनीक के सहारे घरों में डाका डाल रहे हैं।

आपने चोरी का एक से एक तरीका सुना होगा, लेकिन आजकल जो तरीका गाजियाबाद में उपयोग हो रहा है, वो काफी अलग है और इसमें बस एक अखबार की जरूरत पड़ती है। चोर अपने शिकार का पता चलाने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं।

up loot

गाजियाबाद में लूट का अनोखा तरीका (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कैसे रचते हैं खेल

दरअसल चोर जब अपने शिकार की पहचान कर लेते हैं तो कंफर्म करने के लिए अखबार का प्रयोग करते हैं। चोर सबसे पहले उस घर में अखबार डालते हैं, जिस घर में उन्हें लूट को अंजाम देना होता है। अगर किसी ने अखबार को उठा लिया तो वो डाके का प्लान कैंसिल कर देते हैं, अगर अखबार नहीं उठा तो वो समझ जाते हैं कि घर में कोई मौजूद नहीं है, बस फिर क्या, वो आराम से घर में घुसते हैं और चोरी करके फरार हो जाते हैं।

End of Feed