सनकी शख्स की दरिंदगी! पहले की बीवी की हत्या, फिर साली को बनाया हवस का शिकार, पहली पत्नी की भी हुई थी संदिग्ध मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 07:31 AM IST

Udham Singh Nagar Murder: उधम सिंह नगर में दो माह पूर्व पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर गड्ढे से महिला का शव भी बरामद कर लिया गया है।

Udham Singh Nagar Murder: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। एक सनकी शख्स ने पहले अपनी पत्नी को मारकर गड्ढे में गाड़ दिया फिर साली के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शख्स की पहली पत्नी की मौत भी संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी, जिससे अब उसकी हत्या करने की भी बात सामने आ रही है। साली के साथ तो शख्स ने ऐसी हैवानियक की है कि उसे जानकर कोई भी सिहर जाएगा।

udham singh nagar murder

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पति ने पत्नी की हत्या का लाश को दफनाया (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed