गाजियाबाद में एक महिला से दिन-दहाड़े चेन लूटी, घटना के वक्त बनवा रही थी Reel, देखें लूट का लाइव Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 24, 2024, 05:51 PM IST

Ghaziabad Chain Snatching Live Video: गाजियाबाद में बदमाश ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली बताते हैं कि ये वारदात उस वक्त हुई, जब महिला सड़क पर खड़े होकर रील (Reel) बनवा रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में बदमाश ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली
  • ये पूरी घटना उस वीडियो में कैद हो गई, जो महिला शूट करा रही थी
  • इंदिरापुर में ज्ञानखंड-एक में दिनदहाड़े हुई ये वारदात ये वारदात

Indirapuram Ghaziabad Chain Snatching Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला की चेन उस वक्त बाइक से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने छीन ली, जब वह रील (Reel) बनवा रही थी, वारदात से इलाके में सनसनी मच गई, घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है, बताते हैं कि इंदिरापुरम इलाके में एक महिला सोशल मीडिया साइट पर बेहद पॉपुलर रील के लिए लिए शूट करवा रही थी।

Ghaziabad Chain Snatching

गाजियाबाद में बदमाश ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली

तभी एक बाइक सवार एक बदमाश आया और झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गया ये घटना रील बनाते समय हुई लिहाजा उस शूट में बदमाश की बाइक और उसकी नंबर प्लेट दोनों की फोटो आ गई है, इसमें बदमाश की बाइक का नंबर भी आ गया और इस आधार पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

End of Feed