Delhi में टैरो कार्ड रीडर से बलात्कार: ज्योतिष सीखने के बहाने की दोस्ती, घर बुलाया और किया घिनौना काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 11:47 AM IST

Delhi Crime News in Hindi: 24 जनवरी को आरोपी गौरव अग्रवाल ने टैरो कार्ड रीडर महिला को एक प्रॉपर्टी का सौदा तय करने के लिए नेब सराय में अपने दोस्त के घर बुलाया था। यहां उसने महिला को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और रेप की घटना को अंजाम दिया।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में एक टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ज्योतिष सीखने के बहाने पीड़ित महिला (36) से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसे अपने दोस्त के घर बुलाकर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Rape case

दिल्ली में टैरो कार्ड रीडर से रेप

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने 11 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके एक परिचित ने उसे अपने घर बुलाया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 जनवरी को आरोपी गौरव अग्रवाल ने महिला को एक प्रॉपर्टी का सौदा तय करने के लिए नेब सराय में अपने दोस्त के घर बुलाया था।

End of Feed