पश्चिम बंगाल में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता का खून करके, उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। इस वारदात में उसकी मां भी ने भी उसका पूरा साथ दिया और हत्या के बाद पति के गुम होने की रिपोर्ट भी पुलिस के पास कर आई।
बंगाल में बेटे ने ही पिता को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो)
पांच टुकड़ों में काटा
पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति और उसकी मां को अपने पिता की हत्या करने और उसके शरीर के पांच टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 14 नवंबर की है, जब बेटे जॉय चक्रवर्ती का अपने पिता उज्ज्वल चक्रवर्ती से विवाद हो गया था। इसी दौरान बेटे ने गला दबाकर अपने पिता की हत्या कर दी। बाद में, जॉय ने अपनी मां श्यामली के साथ मिलकर उज्ज्वल के शरीर को आरी से काटकर पांच टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें अपने घर के पास फेंक दिया।
मां ने ही कराई शिकायत दर्ज
लाश को ठिकाने लगाने के बाद श्यामली पुलिस के पास पहुंची और बोली कि उसके पति गायब हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर, उज्ज्वल की खोज शुरू कर दी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने बरुईपुर में एक तालाब से सड़ी-गली लाश बरामद की। गहन जांच के बाद पुलिस ने इसकी शिनाख्त उज्ज्वल के रूप में की।
मां-बेटे गिरफ्तार
इसके अगले दिन, सर्किल इंस्पेक्टर सहित बरुईपुर स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने सभी गायब शरीर के हिस्सों को बरामद कर लिया। इसके बाद मां-बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां दोनों फंस गए। शुरूआत में तो उन्होंने पुलिस से झूठ बोला, लेकिन फिर सच्चाई उगल दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
