'मुझे बुरी तरह पीटा.. मेरा BP लो है.. बेड से उठने की हिम्मत नहीं बची', श्रद्धा की वॉट्सऐप चैट में दिखी आफताब की दरिंदगी

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 18, 2022, 06:30 PM IST

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की जांच जारी है। लगातार इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच श्रद्धा की अपनी दोस्त के साथ हुई वाट्सऐप चैट सामने आई है जिससे पता चलता है कि आऱोपी आफताब कितना क्रूर था और वह किस तरह श्रद्धा पर जुल्म ढहा रहा था।

TIMES NOW नवभारत ने श्रद्धा मर्डर केस से जुड़े कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हमारी टीम श्रद्धा (Shraddha Murder case) के उन दोस्तों तक पहुंच चुकी है जिन्हें आफताब की काली करतूतों और अत्याचार के बारे में खुद श्रद्धा ने बताया था। जो खुद बता रहे हैं कि श्रद्धा पर आफताब (Aftab Amin Poonawalla) ने कैसे-कैसे सितम किए। हमारी इस खास पेशकश में आज आपको बताएंगे मुलाकात से मर्डर और मुंबई (Mumbai) से जंगल तक को लेकर हर वो बड़ा खुलासा जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठा है।

व्हाट्सएप चैट में मारपीट का जिक्र

इन्वेस्टिगेशन ऑन है -दिल्ली से मुंबई तक और गुरुग्राम से हिमाचल तक । कहीं पुलिस की टीम श्रद्धा के सिर की तलाश कर रही है..तो कहीं वो हथियार जिससे आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए । इन्हीं सवालों को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत की टीम लगातार सुरागों को क्रैक कर रही है । इस दौरान सबूत भी मिल रहे हैं । श्रद्धा और आफताब से जुड़े राज से पर्दा उठ रहे हैं । कई खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा हत्याकांड का सच जानने के दौरान टाइम्स नाउ नवभारत के पास श्रद्धा वाकर की वो व्हाट्सएप चैट हाथ लगी हैं जिसमें आफताब की क्रूरता का सच लिखा है। ये व्हाट्सएप चैट नवंबर 2020 की है। जिसमें श्रद्धा साफ तौर पर मारपीट की बात कह रही है। उसने इस चैट में लिखा है कि उसे इतना पीटा गया है कि वो उठ नहीं पा रही है ।

End of Feed