Crime News: दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) को झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में दोहराया गया है। हत्या बिल्कुल उसी तरह की गयी और मामला भी लगभग एक जैसा ही है। कथित प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटा और बोरे में बंद कर घर में ही रखे हुए थे। घटना साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में घटी है। संताली पंचायत के मोमिन टोला में गांव के लोगों ने इंसान के शरीर के कुछ टुकड़े आंगनबाड़ी केंद्र के पास देखे। लोगों ने देखा कि एक आदमखोर कुत्ता पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच-नोंचकर खा रहे हैं, लोगों को शक हुआ कि यह इंसानी शरीर है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान और एएसआई करुण कुमार टीम के साथ पहुंचे।
झारखंड में खौफनाक मर्डर केस
