दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 22, 2022, 09:25 AM IST

दिल्ली में दो लोगों ने एक शख्स को चाकू गोंदकर मार डाला। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

दिल्ली में दो लोगों ने एक 30 साल के शख्स की चाकू गोंदकर हत्या कर दी है। मामला 20 दिसंबर का और वारदात सीसीटीवी में कैद है। जिस समय हत्यारे वारदात को अंजाम दे रहे थे, पास से गुजर रहे लोग मूकदर्शक की तरह रहे। पीड़ित शख्स को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़ित जब जमीन पर पूरी तरह गिर गया तो हत्यारे आराम से घटना स्थल से रवाना हो गए। अभी तर हत्यारों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के जरिए हत्यारों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

crime scene

दिल्ली में दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या

18 दिसंबर को हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों से 18 दिसंबर को झगड़ा हुआ था। करीब 2 दिन बाद यानी 20 दिसंबर को दोनों आरोपी उस युवक को अपने कब्जे में करने में कामयाब हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आरोपी के हाथ में चाकू है और वो ताबड़तोड़ पीड़ित पर वार कर रहा है। जब पीड़ित शख्स जमीन पर गिरा तो आरोपियों ने यह तस्दीक कर ली कि पीड़ित की मौत हो चुकी है तो वे वारदात वाली जगह से आराम से फरार हो गए।

End of Feed