दिल्ली-एनसीआर में सौतेले पिताओं की क्रूरता का कहर, दो मासूम उतरे मौत के घाट

दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में घरेलू हिंसा की दो भयावह घटनाओं ने लोगों को हिला कर रख दिया है। दोनों मामलों में सौतेले पिता अपने बच्चों की निर्मम हत्या के आरोपित हैं। ये घटनाएं दिल्ली के शास्त्री पार्क और हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़ी हैं।

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में सामने आई घरेलू हिंसा की दो दिल दहला देने वाली घटनाओं ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। दोनों ही मामलों में सौतेले पिताओं पर अपने सौतेले बेटों की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। ये घटनाएं दिल्ली के शास्त्री पार्क और हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़ी हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में 12 वर्षीय अल्तमश का शव एक जंगलनुमा इलाके से बरामद किया गया। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सौतेला पिता उसे स्कूल से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

Shocking Cases of Stepfathers Allegedly Killing Their Own Children Shake Delhi-NCR

दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिताओं की हैवानियत

सौतेले पिता की हैवानियत

जांच में सामने आया है कि बच्चे के साथ बेहद क्रूरता की गई। उसकी आंखें निकाल दी गई थीं और एक हाथ टूटा हुआ पाया गया। अल्तमश की मां ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके बच्चों को जान से मारने की धमकियां देता था, लेकिन शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मां का कहना है कि आरोपी को उसके बच्चों से नफरत थी। उसने अल्तमश को स्कूल से ले जाकर उसकी हत्या की और बाद में वीडियो कॉल के जरिए खुद इस अपराध की जानकारी भी दी।

End of Feed