Sexual Harassment case: दिल्ली पुलिस ने एक IAS अधिकारी का पीछा करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक IRS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354-डी (पीछा करना), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला आईएएस अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोप में आईएआरएस अधिकारी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिला अधिकारी ने IRS सोहैल मलिक पर आरोप लगाए हैं कि उसकी सोहैल से बातचीत कोविड19 महामारी के दौरान 2020 मे ग्रुप चैट के जरिये हुई थी और उसके बाद से सोहैल मलिक उसके मना करने के बावजूद उस पर अश्लील टिप्पणी करता था और उसे धमकी देता था। महिला अधिकारी ने संसद मार्ग थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने IPC 354/354D/506/509 दर्ज की है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आईआरएस अधिकारी उसके संपर्क में तब आया जब वह 2020 में एक कोविड-19 सहायता समूह में काम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने कई बार उसके करीब आने की कोशिश की लेकिन वह उसके आगे बढ़ने से इनकार करती रही। उसने आगे कहा कि जब उसके पति को इसके बारे में पता चला, तो उसने आरोपी का सामना किया और उसे अपने तरीके सुधारने के लिए कहा।
उसने कहा कि आरोपी कथित तौर पर उसे परेशान करता रहा और मिलने के लिए उसे मैसेज करता रहा। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी उससे उसके कार्यालय में मिलने भी आया और उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए डराने की कोशिश की।
