Special 26 Moovie: 'स्पेशल 26' के अंदाज़ में जेवरात की दुकान में 40 लाख की लूट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 12:14 AM IST

Robbing in Special 26 Moovie Style: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' के अंदाज में सीबीआई का अधिकारी बन जेवरात की दुकान से 40 लाख रुपये नकदी और सोना लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप भटनागर पवन गुप्ता, योगेश कुमार और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी भटनागर 'स्पेशल26' (Special 26) से प्रभावित है और संदिग्ध रूप से गिरोह का सरगना है। पुलिस ने कहा कि उसने लूट की साज़िश रची और अपने साथियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।

Robbing in Delhi

प्रतीकात्मक फोटो

दुकान से जाते वक्त वे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गए

End of Feed