इंटरनेशनल ड्रग तस्कर के बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, 13, 000 करोड़ रुपये का है मामला

ऋषभ बसोया दिल्ली के पिलनजी गांव का रहने वाला है। साल 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13000 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा था। पुलिस ने दावा किया था कि ये ड्रग्स विदेश में बैठे वीरेंद्र बसोया ने भेजी है। वीरेंद्र बसोया अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर है और ऋषभ बसोया का बाप है।

Rishabh Basoya News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र बसोया के बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस ₹13,000 करोड़ के ड्रग मामले में भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने पहले ड्रग्स जब्त की थी और सिंडिकेट के सदस्य जस्सी को पंजाब में गिरफ्तार किया था।

RED NOTICE

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र बसोया के बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

इस दौरान ऋषभ की SUV से ड्रग्स बरामद की गई थी। जहां स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद वह विदेश भाग गया है। अब मामले की जांच जारी है।

End of Feed