Ranchi: एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन को दबोचा

Ranchi: रांची में 2 अगस्त को एडवोकेट गोपी कृष्ण की उनके घर के पास चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद से वकील समाज में काफी नाराजगी थी और वो आंदोलन कर रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वकील की हत्या कर फरार हो गए थे आरोपी
  • 48 घंटे के अंदर पुलिस ने धर दबोचा
  • आरोपियों के पास से पिस्टर और गोली बरामद

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में दिन दहाड़े एडवोकेट गोपी कृष्ण की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद इनकी गिरफ्तारी की है। रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

Ranchi police

रांची में एडवोकेट हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा

End of Feed