जनता के सेवक या हवस के पुजारी? सिरोही में नौकरी के बहाने 15-20 महिलाओं को बुलाया, फिर बेहोश कर किया गैंगरेप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2024, 07:08 PM IST

Sirohi Gangrape: सिरोही सभापति और उसके साथियों ने महिलाओं के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके खाने के बाद उन्हें बेहोशी आ गई। नींद में इन महिलाओं के साथ सभापति, आयुक्त और दोस्तों ने कई बार संबंध बनाए।

Sirohi Gangrape: क्या हो जब जनता की सेवा करने वाले ही महिलाओं की इज्जत लूटने लग जाएं, क्या हो जिसे आप वोट देकर सभापति बनाएं वहीं नौकरी के नाम पर महिलाओं को हवस का शिकार बनाने लगे, खुद भी महिलाओं को बेहोश कर इज्जत लूटे और दोस्तों से भी लूटवाए! ऐसा ही आरोप राजस्थान के सिरोही में नगर परिषद सभापति और तत्कालीन नगर आयुक्त पर लगा है। सिरोही के रखवालों ने अपने ही क्षेत्र की महिलाओं के साथ गैंगरेप तो किया ही, साथ ही उनकी वीडियो भी बनाई, उन्हें ब्लैकमेल भी किया।

rajasthan gangrape

राजस्थान के सिरोही में 15-20 महिलाओं के साथ गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed