'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ISI के साथ सूचनाएं कर रहा था शेयर, पकड़ा गया जासूस

पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ISI के साथ सूचना साझा करने के आरोप में जासूस को गिरफ्तार किया

पंजाब के तरनतारन जिले के एक व्यक्ति को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया जिसमें जानकारी थी जिसे आरोपी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ साझा किया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के संपर्क में था और उसे संवेदनशील जानकारी देने के लिए पैसे भी मिले थे।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर, गली नाजर सिंह वाली निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है।उसे तरनतारन पुलिस और पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

End of Feed