Punjab: बात, बहस और फिर मर्डर; एक थप्पड़ के कारण गई लड़की की जान? बाइक सवार ने गोलियों से भूना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2022, 10:24 PM IST

गोली लगने के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बठिंडा सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतक लड़की की उम्र करीब 30 साल थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब उसे अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

पंजाब में सरकार लाख दावे कर ले, लेकिन असलियत यही है कि भगवंत मान सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में फेल होती दिख रही है। राज्य में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को बठिंडा में एक लड़की को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

punjab murder

पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत खराब (प्रतीकात्म फोटो- Pixabay)

घटना बठिंडा बस स्टैंड के पास की है। लड़की कोर्ट परिसर के पास दो लोगों के साथ बैठकर बात कर रही थी। तभी उसपर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। महिला को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

End of Feed