SHO ने किया कई बार दुष्कर्म, पिटाई से हुआ गर्भपात...महिला SI की शिकायत पर SC-ST एक्ट में केस दर्ज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 01:33 PM IST

महिला एसआई ने एसएचओ पर आरोप लगाया कि उसने मेरे साथ कई बार बलात्कार किया और वह गर्भवती हो गई। पिटाई से उसका गर्भपात भी हो गया।

Patna News: बिहार के पटना में एक दलित महिला सब-इंस्पेक्टर ने शहर के एक पुलिस स्टेशन के एसएचओ पर यौन उत्पीड़न और पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला एसआई का आरोप है कि पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। एससी/एसटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजकुमार ने सोमवार को कहा कि राजधानी पटना के एससी/एसटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता भी उसी थाने में तैनात है। एसआई ने थानेदार पर ड्यूटी के दौरान उसे परेशान करने का आरोप लगाया।

crime

महिला एसआई ने लगाया एसएचओ पर दुष्कर्म का आरोप

नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया

महिला एसआई ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने मुझ पर दबाव डाला कि मैं उसके घर पर आऊं और उसके आदेश के अनुसार काम करूं, नहीं तो वह मुझे ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर देगा। महिला एसआई का आरोप है कि एसएचओ ने उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति को भेजने की धमकी दी।

End of Feed