Nikki हत्याकांड में एक और खुलासा, इसी कार में साहिल ने की थी हत्या, मिले बड़े सुराग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 15, 2023, 04:15 PM IST

Nikki yadav murder case : 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने कथित तौर पर मोबाइल फोन केबल से अपने लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का गला घोंट कर हत्या कर दी और दूसरी महिला से शादी करने से पहले पश्चिमी दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक बंद ढाबे के फ्रीज उसकी बॉडी को रख दिया था।

Nikki yadav murder case: वेलैंटाइन डे के दिन अपनी ही गर्लफ्रैंड की हत्या में गिरफ्तार हुआ साहिल इस गाड़ी के अंदर दिल्ली की सड़कों पर घूम रहा था। 9 और 10 फरवरी की रात में उसने निक्की की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की हुंडई कार है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर गोवा का है। जिसका नंबर GA03Y9993 है। इसी गाड़ी के अंदर साहिल ने लिव इन पार्टनर निक्की की हत्या की। इसी गाड़ी से उसने निक्की की लाश को हरिदास नगर इलाके में बंद ढाबे के अंदर फ्रीज में ठिकाने लगाया। और वहां से वह फरार हो गया।

अगले दिन उसने शादी की। यह जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। जिसके बाद पुलिस से साहिल को मित्रांव गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि उसने निक्की की हत्या की है। इसी गाड़ी से उसने निक्की की लाश को लेकर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा। हैरानी की बात यह है कि किसी भी पुलिसकर्मी की उस पर निगाह नहीं पड़ी। इस गाड़ी के अंदर किसी की लाश है।

End of Feed