निक्की यादव मर्डर केस, लिव इन पार्टनर ने कैसे की हत्या? पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 15, 2023, 10:20 PM IST

Nikki yadav murder case : जिस तरह से आफताब पूनावाला ने पिछले साल श्रद्धा वाकर की हत्या की थी ठीक उसी तरह निक्की यादव की भी उसके लिव इन पार्टनर ने हत्या कर दी। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है।

Nikki yadav murder case : जिस तरह से आफताब पूनावाला ने पिछले साल श्रद्धा वाकर की हत्या की थी ठीक उसी तरह निक्की यादव की भी जघन्य हत्या की गई। पुलिस मामले को उसी तरह से आगे बढ़ाएगी जिस तरह से श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच की थी। निक्की का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव में साहिल के ढाबे के फ्रीजर में मिला था। जब कार कश्मीरी गेट के पास थी, तब साहिल ने मोबाइल केबल से कार में निक्की का गला घोंट दिया और फिर सीट बेल्ट लगाकर शरीर को बैठाकर 40-50 किमी तक कार चलाई। साहिल ने शव को ढाबे के फ्रीजर के अंदर रखा और घंटों बाद उसी दिन साहिल ने शादी की। दोनों लिव इन में रह रहे थे।

Nikki Yadav murder case

निक्की यादव हत्याकांड

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 23 वर्षीय निक्की यादव की मौत का कारण गला घोंटना था और डॉक्टरों की प्रारंभिक राय के अनुसार उसके शरीर पर चोट के कोई अन्य निशान नहीं पाए गए। पुलिस के अनुसार निक्की की उसके 24 वर्षीय प्रेमी साहिल गहलोत ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसने उसके शरीर को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी कर ली। यह घटना 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन सामने आई और आरोपी की निशानदेही पर हत्या के 4 दिन बाद मंगलवार सुबह यादव का शव भोजनालय के रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया।

End of Feed