Jammu Kashmir NIA: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 4 संपत्ति कुर्क, 2.27 करोड़ रुपये जब्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 25, 2024, 12:31 AM IST

Jammu Kashmir NIA: एनआईए ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि आरोपी अफाक अहमद वानी का दो मंजिला घर, आरोपी मुनीर अहमद पांडे का एक मंजिला घर, सलीम अंद्राबी का घर और इस्लाम-उल हक का दो मंजिला घर जब्त किया गया।

Jammu Kashmir NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नार्को आतंकवाद के मामले में जम्मू-कश्मीर में चार संपत्तियों और 2.27 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इस मामले में दो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल हैं। एनआईए के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में चार आरोपियों के संपत्तियों को जब्त किया गया है।

End of Feed