राजा मर्डर केस में आया नया मोड़, नाले से निकला बैग; अब होगा सोनम से जुड़ा खुलासा

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी को कुछ सबूत हाथ लगे है जिसमें सोनम का पिस्टल और लैपटॉप भी बताया जा रहा है। पुलिस ने ओल्ड पलासिया के नाले में घंटों तलाशी अभियान के बाद सोनम रघुवंशी का लैपटॉप और एक पिस्टल बरामद की है।

नई दिल्ली: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी को कुछ सबूत हाथ लगे है जिसमें सोनम का पिस्टल और लैपटॉप भी बताया जा रहा है। पुलिस ने ओल्ड पलासिया के नाले में घंटों तलाशी अभियान के बाद सोनम रघुवंशी का लैपटॉप और एक पिस्टल बरामद की है।

raha sonam case

राजा हत्याकांड में SIT की बड़ी कामयाबी

सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद इन अहम सबूतों को नाले में फेंक दिया गया था, ताकि साजिश के डिजिटल सुराग मिटाए जा सकें। अब फॉरेंसिक टीम लैपटॉप और हथियार की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इसी लैपटॉप में हत्या की प्लानिंग, ट्रांजैक्शन और कनेक्शन की कड़िया दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इन दो सबूतों के जरिए पुलिस हत्याकांड के सुराग तक पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि इन डिजिटल सबूतों से साजिश के राज खुल सकते है।

End of Feed