Nasrapur Case Verdict: 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के रेपिस्ट को फांसी की सजा, सिर्फ 60 दिन में फैसला

Nasrapur Case Verdict: पुणे-नसरापुर कांड में रेप के आरोप 65 साल के बुजुर्ग को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने 3 साल की मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी।

Nasrapur Case Verdict: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बड़ी और नजीर पेश करने वाली कानूनी खबर सामने आई है। पुणे की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पुणे-नसरापुर कांड में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने नसरापुर गांव में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग भीमराव कांबले को मृत्युदंड सुनाई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया गया, जहां पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिला है।

Nasrapur Case Verdict

पुणे नसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के 65 वर्षीय दोषी को फांसी की सजा

मई 2026 में हुई थी रूह कंपा देने वाली वारदात

यह दिल दहला देने वाली घटना इसी साल 1 मई 2026 को पुणे जिले के नसरापुर गांव में घटित हुई थी। आरोपी भीमराव कांबले ने पुणे की रहने वाली एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

End of Feed