'लव जिहाद' का शिकार हुई रुपाली को इंसाफ देने की मांग, BJP बोली-घटना से शर्मसार हुआ देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 01:12 PM IST

पुलिस में दर्ज शिकायत में रुपाली के परिवार ने कहा है कि इकबाल से शादी होने के बाद से ही उसका परिवार बुर्का पहनने एवं इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए उनकी बेटी पर दबाव बना रहा था। इसके लिए रुपाली तैयार नहीं हुई। इस बात को लेकर उनमें लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • गत सोमवार को मुंबई के तिलक नगर में हुई दिल दहलाने वाली घटना
  • इकबाल नाम के शख्स ने बुर्का न पहनने पर अपनी पत्नी रुपाली की हत्या कर दी
  • इसे लव जिहाद का मामला माना जा रहा है, भाजपा ने परिवार को न्याय देने की मांग की

Rupali Chandanshive : रुपाली हत्याकांड के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 'लव जिहाद' का शिकार बनी रुपाली चंदनशीवे को इंसाफ देने की मांग की है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा है कि जिस प्रकार क्रूरता के साथ रुपाली की हत्या हुई है, उससे देश शर्मसार है। झकझोर देने वाली यह घटना गत सोमवार रात की है। मुंबई के तिलक नगर इलाके में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसने बुर्का पहनने से मना कर दिया था।

बुर्का पहनने से मना करने पर हुई हत्या

हत्यारोपी पति का नाम इकबाल मोहम्मद शेख है। इकबाल पर आरोप है कि उसकी पत्नी रुपाली चिंदनशिवे जो कि हिंदू समुदाय से है, उसने बुर्का पहनने से इंकार किया जिसके बाद उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। रुपाली ने तीन साल पहले इकबाल से शादी की थी। इकबाल से उसका दो साल का एक बच्चा है।

End of Feed