MP: इस चोरी से मुझे बहुत नुकसान हुआ है...मंदिर का सामान लौटा चोर ने लिखा माफीनामा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 04:55 PM IST

MP: चोरों के निशाने पर हमेशा से धार्मिक स्थल रहे हैं। गांवों में स्थित मंदिरों में लगातार चोरी की खबरें आती रही हैं। कभी पुलिस इन सामानों को खोज निकालती है तो कभी चोर कानून की गिरफ्त से दूर ही रह जाते हैं। हालांकि एमपी में एक अलग ही कहानी सामने आई है।

MP: मध्य प्रदेश में एक चोर और उसके माफीनामे की एक अलग ही कहानी सामने आई है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। इस चोर की चोरी से ज्यादा उसके माफीनामे की चर्चा हो रही है।

mp crime

एमपी में चोर ने लौटा चोरी का सामान

दरअसल एमपी के बालाघाट जिले में एक चोर ने एक मंदिर से कुछ दिन पहले चुराए गये चांदी और पीतल के सामान को माफीनामे के साथ लौटा दिया है। इस पत्र में चोर ने लिखा है कि इस चोरी से मुझे बहुत नुकसान हुआ है। अब वो चोरी नहीं करेगा, उसे माफ कर दिया जाए।

End of Feed